menu_open Columnists
We use cookies to provide some features and experiences in QOSHE

More information  .  Close

लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

24 0
10.06.2026

PM Modi: भारत जैसे विशाल और प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र में जनता का भरोसा जीतना कठिन होता है और इसे बनाये रखना और भी कठिन काम है. लगातार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जनता की कड़ी नजर के बावजूद नरेंद्र मोदी लोगों का विश्वास बनाये रखने में सफल रहे हैं. भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने लोकतांत्रिक राजनीति में एक नया मानक स्थापित किया है. हालांकि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं, प्रधानमंत्री मोदी और मैं उस पीढ़ी से हैं, जिनकी राजनीतिक चेतना आपातकाल से प्रभावित हुई थी. हमने लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर हुए हमले को अपनी आंखों से देखा और उस आंदोलन में भाग लिया.

दशकों तक यह धारणा रही कि देश के सर्वोच्च पद कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों या प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में जन्म लिये लोगों के लिए आरक्षित हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ने इस धारणा को चुनौती दी है. साधारण शुरुआत से उठकर देश के सर्वोच्च निर्वाचित पद तक पहुंचने वाले मोदी लाखों युवा भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं. उनकी कहानी इस विश्वास को और सुदृढ़ करती है कि एक जीवंत लोकतंत्र में संकल्प, कड़ी मेहनत और क्षमता, जन्म और परिस्थिति की बाधाओं को पार कर सकती हैं. इस दृष्टि से यह कामयाबी न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत और खुलेपन का एक शक्तिशाली सबूत भी है.

लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने और सम्मान का जीवन जीने में मदद करना किसी भी राजनीतिक नेता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इस लिहाज से पीएम मोदी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. गरीबी........

© Prabhat Khabar