सेमीफाइनल में तिरहुत ने पूर्णिया व सारण ने दरभंगा को हराया
बेगूसराय. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के नौवें दिन के मैच का आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने सभी प्रमंडल के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर अपनी ख़ुशी जतायी. पहला सेमी फाइनल पूर्णिया और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया. पूर्णिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पूर्णिया प्रमंडल की टीम 12 ओवर में 49 रन बनाकर ऑल........
