भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक था 'ऑपरेशन सिंदूर'
Operation Sindoor : सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के फौजी आका आसिम मुनीर ने 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवाद की अग्नि में पहलगाम के निर्दोष सैलानियों को झोंकने का जघन्य कृत्य लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से करवाया था. इसके बाद भारत ने सात-आठ मई, 2025 की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से सैन्य कार्रवाई की थी. इसी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की विवेचना की जानी चाहिए. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के इस संकल्प का प्रतीक था कि वह किसी भी कीमत पर पाकिस्तान की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों का जवाब सुदृढ़ आक्रामकता के साथ देगा.
विश्व के बड़े भूभाग पर लगातार बड़ी-बड़ी सैन्य और आर्थिक शक्तियां अंतहीन युद्ध में उलझी हुई हैं. ईरान की धरती पर अमेरिकी और इस्राइली विध्वंसक विमानों तथा मिसाइलों के हमले हजारों नागरिकों को मौत के घाट उतारने के बाद भी युद्ध को किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा पाये हैं. इस्राइल अभी भी हिज्बुल्ला और हमास को मिटा नहीं पाया है. जवाबी कार्रवाई के रूप में पश्चिम एशिया और खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी मुस्लिम देशों पर ईरान के मिसाइलों और ड्रोनों के हमले स्थिति को केवल और उलझा देने में सफल हुए हैं. रूस और यूक्रेन के बीच अनवरत युद्ध बेलगाम चलता जा रहा है. इन सारी विध्वंसक........
