Bihar News: माली कोचहासा नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न, रबी फसलों पर मंडराया संकट
Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार की देर रात हुई. इस घटना ने सोते हुए किसानों की किस्मत को अंधेरे में धकेल दिया. जब सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर टहलने निकले, तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिधर नजर जा रही थी, वहां लहलहाती रबी फसलों की जगह सिर्फ नहर का पानी ही पानी नजर आ रहा था.
किसानों के अनुसार मखरा बिगहा के पश्चिम में माली कोचहासा नहर का दक्षिणी तटबंध लगभग दस फीट तक टूट गया. धीरज कुमार, जयप्रकाश और बबन यादव ने बताया कि रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह खेतों में पानी भरा देख किसान हैरान रह गए. उनका कहना है........
