मार्केटिंग के तरीके बदल रहा है जेनरेटिव एआई
Generative AI : मार्केट डॉट यूएस के 2023 के एक अध्ययन के अनुमार्केटिंग के तरीके बदल रहा है जेनरेटिव एआइसार, विपणन (मार्केटिंग) के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का बाजार बढ़ा है. वर्ष 2022 में जिस एआइ का बाजार 1.9 अरब डॉलर का था, उसके वार्षिक चक्रवृद्धि दर के साथ 2032 तक 22.1 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. वर्तमान में जेनरेटिव एआइ टूल, जैसे- जैस्पर एआइ, एडोब सेंसेइ जेनएआइ, डेल-इ (डीएएलएल-इ), उबर माइकलएंजेलो और सेल्सफोर्स आइंस्टीन व अन्य का इस्तेमाल विपणन संचार (मार्केटिंग कम्युनिकेशन), बाजार अनुसंधान, मूल्य निर्धारण और ग्राहक सेवा जैसे कामों में बड़े पैमाने पर हो रहा है.
हालांकि, जर्मन कंपनी स्टेटिस्टा के 2025 का अध्ययन बताता है कि ब्रांड अब भी पारंपरिक तरीकों से वीडियो विज्ञापन बनाने में प्रत्येक वर्ष लगभग 353 अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं. इसके विपरीत, जीपीटी-5, गूगल नैनो बनाना और डेल-इ जैसे जेनरेटिव एआइ मॉडल अब पलक झपकते स्क्रिप्ट, तस्वीरें और कहानियों के लिए वीडियो कंटेंट तैयार करने में सक्षम हैं. यह परिवर्तन केवल काम की गति बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विपणन संचार की पूरी व्यवस्था और प्रक्रिया को बदलने की ताकत रखता है.........
