नया भारत अवसरों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का है
देवेश कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं मिजोरम भाजपा के प्रभारीडॉ निखिल आनंद, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा
PM Modi: भारत के लिए नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल का पिछला 12 वर्ष केवल शासन परिवर्तन का ही नहीं, युग परिवर्तन का कालखंड बन गया है. वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुई यात्रा ने भारत को केवल आर्थिक प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं किया, बल्कि उसे अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक मूल्यों और सभ्यतागत चेतना से पुनः जोड़ने का कार्य भी किया. इन वर्षों में भारत ने विकास और विरासत, आधुनिकता और परंपरा, विज्ञान और अध्यात्म के अद्भुत समन्वय का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने शासन की बागडोर संभालते समय एक ऐसे भारत की कल्पना प्रस्तुत की थी, जो आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और अपनी जड़-जमीन की पहचान को लेकर गौरवान्वित हो. यह दृष्टि केवल नीतियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से एक राष्ट्रीय अभियान का रूप लेती चली गयी. परिणामस्वरूप, आज का भारत अवसरों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का नया भारत बनकर विश्व मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है.
मोदी के नेतृत्व में विकास को केवल आर्थिक सूचकांकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि विकास का मतलब आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना माना गया. गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं प्रारंभ की गयीं. जनधन योजना ने........
