ओडिशा के सुंदरगढ़ में विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्कूल के पास खेत में गिरा प्लेन, 6 लोग थे सवार
मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट
Plane Crash: बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया, यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. राउरकेला से 10 किलोमीटर पहले उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. सभी सुरक्षित हैं. यह इंडिया वन एयरलाइंस का विमान है. विमान का नंबर सी-208 है. यह राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित नियमित उड़ान थी.
ओडिशा: सुंदरगढ़ जिले के कंसर में बड़ा विमान हादसा. शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुड़ियाटोली सरकारी स्कूल के पास खेत में चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त. एविएशन फ्यूल लीक, फायर ब्रिगेड मौके पर. पुलिस और बचाव दल रवाना, ग्रामीणों को प्लेन के पास जाने से रोका गया. #Odisha #Sundargarh… pic.twitter.com/wV7LcdkgRG
ओडिशा........
