समय की मांग है हाइब्रिड एआइ मॉडल
Hybrid AI model : बारह जून, 2026 को अमेरिकी एआइ कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ ने दुनिया को बताया कि उसे अमेरिकी सरकार द्वारा कुछ ऐसा करने का आदेश दिया गया था, जो वह नहीं करना चाहती थी : हर विदेशी नागरिक को, जिसमें अमेरिका के भीतर काम कर रहे उसके अपने कर्मचारी भी शामिल हैं, उसके दो सबसे सक्षम एआइ मॉडल-‘क्लॉड फेबल 5’ और ‘क्लॉड मिथोस 5’- का उपयोग करने से रोक दिया जाये. ये मॉडल केवल कुछ ही दिन पहले जारी किये गये थे. इस निर्णय से अमेरिकी सीमा के बाहर की हर सरकार, कंपनी और नागरिक को चिंतित होना चाहिए. पहली बार, एक उन्नत एआइ मॉडल को, न कि केवल उस हार्डवेयर को ,जिस पर यह चलता है, एक रणनीतिक निर्यात के रूप में माना गया है, जिसका स्विच अकेले वाशिंगटन नियंत्रित करता है.
संवेदनशील तकनीक के निर्यात को प्रतिबंधित करने की अमेरिका की यह प्रवृत्ति नयी नहीं है. यह 1940 के दशक के युद्धकालीन निर्यात नियंत्रणों से लेकर, शीत युद्ध के दौर की ‘कोऑर्डिनेटिंग कमेटी फॉर मल्टीलेटरल एक्सपोर्ट कंट्रोल्स’, 1979 के ‘एक्सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट’ और 2018 के ‘एक्सपोर्ट कंट्रोल रिफॉर्म एक्ट’ तक जाती है, जिसने वाशिंगटन को उन उभरती और बुनियादी प्रौद्योगिकियों को प्रतिबंधित करने का स्थायी अधिकार दिया, जिन्हें........
