menu_open Columnists
We use cookies to provide some features and experiences in QOSHE

More information  .  Close

आरसीबी का रिकॉर्ड, सूर्यवंशी का धमाका

9 0
latest

IPL 2026 : आइपीएल-26 ने इतिहास बना दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में जो कुछ हुआ, वह इससे पहले कभी नहीं हुआ था. आइपीएल के किसी सीजन में इतने रन नहीं बने थे, जितने इस बार बने. आइपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगे, तो सबसे अधिक 15 शतक भी इसी बार लगे. इस सीजन में 200 रनों से ज्यादा का टोटल बना, तो सबसे अधिक बार 200 से अधिक रन चेज भी किये गये. यही नहीं, पहली बार इस सीजन में तीन बल्लेबाजों-वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 700 से ज्यादा रन बनाये.

आइपीएल में लगभग दो दशक तक रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरु यानी आरसीबी पर चोकर्स का तमगा लगा. आरसीबी के प्रशंसक हर साल किंग विराट कोहली की कप्तानी में चैंपियन बनने का सपना देखते, लेकिन हर सीजन के बाद उन्हें मायूसी मिलती. ‘मैं आइपीएल की किसी दूसरी टीम के लिए खेलने का सोच भी नहीं सकता, आरसीबी फैंस का प्यार मेरे लिए किसी भी ट्रॉफी से बड़ा है’. विराट ने यह कहकर आरसीबी टीम की कप्तानी छोड़ी थी. लेकिन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर किंग कोहली ने आरसीबी को लगातार दो ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभायी. चेज मास्टर विराट कोहली ने अपनी फ्रेंचाइजी आरसीबी के साथ अपने सभी सपनों को आखिरकार चेज कर ही लिया. साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आइपीएल में अब आरसीबी युग का आगाज हो चुका है.

आरसीबी को इस ऊंचाई तक ले जाने वाले इसके कप्तान रजत पाटीदार की कहानी तो बिल्कुल परिकथा जैसी है. वर्ष 2021 में आरसीबी ने रजत पाटीदार को 20 लाख........

© Prabhat Khabar